फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा के कई इलाकों में नहीं आया पानी, लोग हुए परेशान, टैंकर के पानी से चलाया काम

Mon, 28 Apr 2025 12:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शनिवार को कजौली वाटर वर्क्स पाइप लाइन में समस्या आने के बाद मनीमाजरा के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इस कारण मनीमाजरा एरिया में पानी की कमी हो गई और बहुत सारे इलाके में लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पाया। इससे मनीमाजरा में हाहाकार मच गया। कई जगह नगर निगम के भेज गए टैंकरों से पानी भरकर लोगों ने काम चलाया।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं रोष जताते हुए कहा कि दो दिन से क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने स्मार्ट सिटी के इस 24 घंटे पानी प्रोजेक्ट का बड़े धूमधाम से उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद से न केवल पानी की आपूर्ति घट गई बल्कि लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। डेरा साहब, ओल्ड रोपड़ सहित कई इलाकों में पानी नहीं आया। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गाबा, नरेंद्र सिंह नंदी, केआर महाजन, शाम सिंह, बुआ सिंह, लंबरदार फतेह सिंह, मनप्रीत सिंह सेठी, हरीश कुमार, अभिजीत सैनी आदि ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर मनीमाजरा में जल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो नगर निगम के मनीमाजरा स्थित उप कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
जनता को किया जा रहा गुमराह



जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों ने भाजपा और प्रशासन पर प्रहार करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को गुमराह किया गया। झूठे दावों के बल पर उद्घाटन करवा लिया गया जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
विज्ञापन

कजौली वाटर वर्क्स पाइप लाइन खराब से हुई दिक्कत, अब ठीक से आएगा पानी
नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम बेहतर ढंग से किया जा रहा है। हाल ही में नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्यों को गति देने के लिए नए कार्यकारी अभियंताओं की नियुक्ति की है। गर्मी के कारण झंडपुर कजौली वाटर वर्क्स पाइप लाइन खराब होने के कारण समस्या आ गई थी, जिस कारण मनीमाजरा में सप्लाई दो दिन से प्रेशर से नहीं आई। लोगों की पानी की आपूर्ति के लिए सुबह-शाम पानी के टैंकर भेजे थे। पानी की सप्लाई रविवार रात को सोमवार सुबह तक सुचारु ढंग से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें