फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः ट्राईसिटीवासियों को दिसंबर से मिलने लगेगा नए फेज से पानी, काम अंतिम स्टेज पर

Tue, 06 Nov 2018 12:19 PM IST
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
water Tap
विज्ञापन
ट्राईसिटीवासियों के लिए खुशखबरी है कि उनकी पानी की किल्लत दिसंबर माह से दूर होने वाली है। दिसंबर से कजौली वाटर वर्क्स के दो नए फेज से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। पानी का सबसे बड़ा हिस्सा चंडीगढ़ वासियों को 29 एमजीडी पानी का मिल रहा है। इस समय भाखड़ा के प्रमुख कनाल को पाइप लाइनों के साथ जोड़ने (इनटेक चेंबर) का काम अंतिम स्टेज पर पंजाब सिचाई विभाग की ओर से चल रहा है। जबकि चंडीगढ़ नगर निगम ने अपना काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


ट्राईसिटी (पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़) के निवासी पिछले तीन साल से इस दो नए फेज से मिलने वाले पानी का इंतजार कर रहे हैं। इन दो नए फेज से 29 एमजीडी चंडीगढ़ को, 5 एमजीडी मोहाली को, तीन एमजीडी पंचकूला और तीन चंडीमंदिर को पानी मिलेगा। जबकि इस नए पानी के आने से अगले साल शहर में स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे पानी की सप्लाई भी शुरू हो जाएगी। मोहाली को मिलने वाले कोटे से ही न्यू चंडीगढ़ को पानी मिलना है। यहां पर भी हर गरमियों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचती है।

मोदी कर सकते हैं इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन
प्रशासन ने इन दो नए फेज से आने वाली पानी का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी से करवाने की योजना बनाई है। मलोया की पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैट्स का काम भी नवंबर माह में पूरा हो जाएगा। इन दोनों अहम प्रोजेक्ट की जानकारी प्रशासन ने पीएमओ कार्यालय को दे दी है।
विज्ञापन


पपिंग स्टेशन का काम पूरा किया नगर निगम ने
पांचवें और छठे फेज के लिए सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स पपिंग स्टेशन और स्टोरेज टैंक बनाने का काम चंडीगढ़ नगर निगम ने पूरा किया है। जबकि पंजाब स्थित जंडपुर से सेक्टर-39 वाटर वर्क्स तक नगर निगम ने इन दो नए फेज से पानी लाने के लिए पाइप लाइन भी बिछा दी गई है।

24 घंटे सप्लाई शुरू होने से पानी की भी होगी बचत
नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगले साल 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होने से पानी की बचत भी होगी, क्योंकि हर समय पानी आने पर लोग अपने घरों में पानी की स्टोरेज करके नहीं रखेंगे। इस समय लोग जब पानी की सप्लाई आती है तो वह पुराना स्टोर किया हुआ पानी फेंक कर नया पानी भरते हैं। जबकि 24 घंटे सप्लाई मिलने पर ऐसा नहीं होगा।

हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। चंडीगढ़ नगर निगम ने अपना पूरा काम कर लिया है। पंजाब सिंचाई विभाग का काम भी जल्द पूरा होने वाला है। दिसंबर माह से नगर निगम इन दो नए फेज से ट्रायल के तौर पर शहर में पानी की सप्लाई शुरू कर देगा। ऐसे में लोगों को अब पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

- मनोज बंसल, चीफ इंजीनियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें