फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी का संकट गहराया, CM हाउस के घेराव का ऐलान

Sun, 05 Jun 2016 07:24 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के विरोध में उतरते हुए बीस पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मोहाली के नया गांव में बिजली पानी का संकट इतना गहरा गया है कि लोगों ने सीएम हाउस का घेराव करने को ऐलान कर दिया। लोगों का कहना है कि उन्हें पूरी-पूरी रात लोगों को बिना बिजली से गुजारनी पड़ रही है। जबकि सुबह पानी के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। कई टयूबवेल जवाब दे गए है। हालात गांव से भी खस्ता हो गई है। प्रशासन के अधिकारी किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। जिसके बाद अब लोगों ने रविवार को सीएम हाउस का घेराव करने का फैसला लिया है। लोग शाम चार बजे सीएम आवास घेरने जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए लोगों ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। वहीं, लोगों ने साफ किया है कि यदि सीएम ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो लोग सीएम हाउस के बाहर पक्का मोर्चा लगा देंगे।
यह मोर्चा उस समय तक चलेगा। जब तक लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर संघर्ष को तेज करने के लिए गुरध्यान सिंह की अगुवाई में लोगों की मीटिंग हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


गुरध्यान सिंह ने बताया कि उनका इलाका चंडीगढ़ से बिल्कुल सटा हुआ है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिसके बाद उन्होंने संघर्ष की राह पर जाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि कई बार विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में उन्होंने संघर्ष पर जाने का फैसला लिया है। संघर्ष में उनके ग्रुप के  सभी पार्षद व नगर पंचायत की प्रधान तक शामिल होगी। उन्होंने लोगों को भी इस संघर्ष को कामयाब बनाने की अपल की है।

यह हैं लोगों की मुख्य मांगें
बिजली पानी की सप्लाई सुचारू चलाना
मकानों के नक्शे पास होने पर लगी रोक हटाना
सीवरेज के काम में तेजी लाना
अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित करना

जिला व यूटी पुलिस भी अलर्ट
लोगों द्वारा संघर्ष की चेतावनी दिए जाने के बाद चंडीगढ़ और मोहाली दोनों जगह की पुलिस भी अलर्ट हो। लोगों के प्रदर्शन में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान न हो। इस पर लोगों की पूरी नजर रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें