फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ईएसआई अस्पताल में गहराया जलसंकट, दो दिन से नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भी पानी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। रिहायशी कॉलोनी में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि करीब आठ महीने से पानी की मोटर खराब है। इस कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि आठ महीने से पानी की मोटर खराब होने के चलते पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। दो दिन से पानी की सप्लाई जो निगम की तरफ से आ रही थी उसे भी बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि पानी नहीं आने के चलते उन्हें दिक्कत हो रही है। विभाग के अधिकारियों को इस बात की फिक्र ही नहीं है। वह उन्हें जानबूझकर परेशान कर रहे हैं।
बता दें कि ईएसआईसी के इंजीनियर्स ने अस्पताल की जांच की और साथ ही अपने उच्चधिकारियों को जो रिपोर्ट बनाकर भेजी उसमें कहा गया कि अस्पताल में पानी की सप्लाई पूरी तरह से दुरुस्त है। ईएसआईसी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर गुरिंदर सिंह ने रिपोर्ट में कहा कि पानी की कोई समस्या नहीं है लेकिन इस रिपोर्ट में अस्पताल की छह महीने से खराब पड़ी मोटर का जिक्र नहीं किया गया था।
विज्ञापन




नगर निगम की मेन लाइन से मोटर लगाकर लोग चला रहे काम

ईएसआईसी अस्पताल में जो पानी की सप्लाई नगर निगम की तरफ से आती है वह केवल सुबह-शाम को आती है। पानी का प्रेशर कम होने के चलते अस्पताल व अस्पताल के क्वार्टर में रहने वाले लोग निगम की तरफ से आने वाली मेन पाइपलाइन में मोटर लगा कर पानी खींच रहे हैं लेकिन वह भी एक जुर्म है।



कर्मचारी ने पानी खोला तो अफसरों ने शिकायत देने की कही बात
ईएसआईसी अस्पताल के कर्मी मलकीत सिंह ने बताया कि पानी बंद होने की शिकायत लेकर उसके पास लोग आए थे। उन्होंने बताया कि सुबह से पानी नहीं है। इसके बाद चेक किया तो देखा कि पानी पीछे से बंद किया गया था। इस पर उसे खोला तो उन्हें अफसरों ने फोन कर कहा कि पानी किससे पूछकर खोला। उन्होंने उसके नाम से शिकायत देने की बाद कही।

कोकाकोला जैसा आ रहा पानी, कपड़े भी नहीं धो सकते
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिछले आठ महीने से अस्पताल में पानी की मोटर खराब होने से सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित है। 15-15 दिन तक कपड़े नहीं धो पाते हैं। सुबह कुछ समय के लिए नगर निगम की सप्लाई का पानी आता है तो उसे स्टोर करके रख लेते हैं और रात तक उससे ही काम चलाना पड़ता है। रसोई के लिए खरीद कर पानी लाते हैं। हर साल कह दिया जाता है कि नई मोटर लगेगी लेकिन समस्या जस की तस है। अब तो कोकाकोला जैसा मटमैला पानी आ रहा है जिसे पीना तो दूर कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल भी नहीं कर सकते
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें