फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिल्डिंग के नीचे से निकल रहा पानी, बेसमेंट खाली करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के पीरमुछल्ला क्षेत्र में एक सोसायटी की बेसमेंट के नीचे से पानी निकल रहा है। इसके चलते लोग हैरान हैं क्योंकि बेसमेंट करीब 15 से बीस फुट गहरी है और यहां कोई पानी की लाइन भी नहीं है। लोगों का कहना है कि जहां सोसायटी बनी हुई है वहां कभी नदी बहा करती थी। भारी बरसात के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते पानी चश्मे की तरह बाहर आ गया है और बेसमेंट की फाउंडेशन से पानी निकल रहा है। एक जगह तो पिलर के नीचे से पानी निकल रहा है। यह घटना पीरमुछल्ला के ट्राइसिटी प्लाजा की है। लोगों ने खतरे को देखते हुए अपने व्हीकल बाहर निकाल लिए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों के लिए चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नगर काउंसिल के अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि टीम की ओर से की गई जांच में यह बात सामने आई है कि इस बिल्डिंग के नीचे न तो पानी की पाइपलाइन है और न ही सीवरेज लाइन है। इस तरह से पानी निकलने का एक ही मतलब हो सकता है कि धरती के नीचे पानी का स्तर बढ़ गया है। इस कारण पानी ने बाहर निकलने का अपना रास्ता खुद बना लिया है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, जिस तरह से जलस्तर बढ़ता जा रहा है। उससे इमारत को भी नुकसान हो सकता है। टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है।
भवन को हो सकता है नुकसान
नगर परिषद द्वारा घटनास्थल की जांच के लिए भेजी गई टीम के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्रामीणों के अनुसार इस इमारत के नीचे से एक पुराना चो निकलता था। जलस्तर बढ़ने के कारण यह चो फिर से उभरने लगा है जिससे भवन को कभी भी भारी नुकसान हो सकता है। इस बिल्डिंग के बेसमेंट के बेस में मजबूत आरसीसी फ्लोर लगाया जाना चाहिए था लेकिन बेसमेंट के बेस में कॉमन प्लेन फ्लोर लगा होने के कारण पानी टूटकर बेसमेंट से अपना रास्ता बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स....

मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम को मौके पर भेजकर जांच की जा रही है। बेसमेंट से पानी निकल रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट जवाब दिया जा सकेगा।

-रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल जीरकपुर ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें