फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बातों में उलझाकर महिला के बैंक खाते से निकाले 21 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पभात क्षेत्र निवासी एक महिला की शिकायत पर बातों में उलझाकर उसके खाते से करीब 21 लाख रुपये निकालने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि यह पैसा मुंबई और हिमाचल प्रदेश में के बैंक में ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में ईसदीप कौर ने बताया कि 14 मार्च को उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने उसे बातों में उलझाकर खाते से 20 लाख 95 हजार 155 रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत साइबर सेल व उच्च अधिकारियों को दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मुंबई स्थित यस बैंक और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित आईसीआई बैंक में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें