चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल के आठ हजार छात्रों को वॉशिंग मशीन की सुविधा देने जा रहा है। हर हॉस्टल में वाशिंग मशीन एरियाज बनेंगे। यह सुविधा अगले साल मार्च से मिलेगी। पीयू इसका खाका तैयार कर रहा है।
पीयू में 20 हॉस्टल हैं। इनमें हर साल आठ हजार से अधिक विद्यार्थी निवास करते हैं। विद्यार्थियों को अब तक कपड़े आदि खुद धोने पड़ते थे या बाहर से धुलवाने पड़ते थे। इसमें विद्यार्थियों का समय भी अधिक लगता था। इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू ने कुछ हॉस्टलों में वाशिंग मशीन एरिया शुरू किया था। पीयू का यह प्रयोग सफल रहा। सूत्रों का कहना है कि हर हॉस्टल में इसका लाभ दिए जाने की योजना है। इस पर बैठक भी आयोजित हुई थी। मार्च या अप्रैल माह से वाशिंग मशीन एरियाज शुरू हो जाएंगे। एक हॉस्टल में चार मशीनें होंगी। छात्रों का रोस्टर तैयार किया जाएगा और वह बारी-बारी से अपने कपड़े आदि इन क्षेत्रों में जाकर धो सकेंगे। इसके लिए लाखों का बजट पास किया जाना है। वह भी इसी माह में पास हो सकता है। इसके अलावा हॉस्टलों में साइकिलों की संख्या बढ़ाने की भी योजना है। छात्र कैंपस में साइकिलों से आ जा सकेंगे। हालांकि इन सभी योजनाओं का लाभ अगले साल ही मिलेगा।