चंडीगढ़। कोरोना के दौर में संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को हाथ धोने के सही तरीके की जानकारी देने के लिए वीरवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस मौके पर जीएमएसएच-16 में निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल केे साथ ही उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत ने वर्चुअल माध्यम से अस्पताल के कर्मचारियों को इसके महत्व के बारेे में बताया। इस दौरान अस्पताल क अलग-अलग विभागों के पैरा-मेडिकल प्रभारियों ने अपने कर्मचारियों को हाथ धोने के सही तरीके के बारे में प्रैक्टिकल करके जानकारी दी। डॉ. कंग ने कहा कि जब तक कोरोना के इलाज की वैक्सीन नहीं बना ली जाती, तब तक सही तरह से हाथ धोकर ही इस संक्रमण से बचा जा सकता है इसलिए लोगों को हाथ धोने को अपनी आदत में शामिल करना होगा।
कब-कब हाथ धोना जरूरी
शौच के बाद, खाने-पीने से पहले, खांसने व छींकने के बाद, खेलकूद के बाद, बाहर से घर आने पर, भोजन बनाने से पहले, घर की सफाई करने के बाद, पालतू जानवरों को छूने के बाद।
हाथ धोने का सही तरीका
डॉ. परमजीत ने बताया कि नाखून कटे होने चाहिएं। हाथों को दोनों ओर से साबुन से धोएं और अच्छी तरह पानी से 20 सेकंड तक साफ करें।