फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरा हुआ चूहा ही था खाने में वो चीज

Sun, 02 Feb 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-5 स्थित हवेली रेस्टोरेंट में बैंक मैनेजर एवं उसके परिवार को परोसे के खाने में मरा हुआ चूहा ही निकला था। इसकी पुष्टि लैब की रिपोर्ट में हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस को लैब की रिपोर्ट मिल गई। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि खाने में मिला पीस मरा हुआ चूहा ही था।

मामला फूड एडलस्ट्रेशन एक्ट से संबंधित होने के चलते पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कार्रवाई से पहले डीए लीगल से राय लेने का फैसला लिया है। ताकि उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सके।

एसपी सिटी स्वर्नदीप सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। कानूनी राय के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि 7 नवंबर 2013 को फेज-5 स्थित हवेली रेस्टोरेंट में फेज-10 निवासी एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अमनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह रेस्टोरेंट में खाने के लिए परिवार सहित आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके खाने में मरा हुआ चूहा निकला था। वहीं रेस्टोरेंट के मालिक कमलजीत सिंह ने बैंक मैनेजर पर उसे बदनाम करने तथा ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। रेस्टोरेंट मालिक की दलील थी कि इस मामले को निपटाने के लिए शिकायतकर्ता ने दो लाख रुपये की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें