फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भैंसों को ठूसकर पिकअप में ले जा रहा था, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बरवाला के रिहौड़ के पास एक पिकअप में भैंसो को ठूस कर ले जाने वाले पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि बरवाला के रिहौड़ के पास भैंसों को ठूसकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद रिहौड़ गांव के समीप पुलिस ने नाकाबंदी कर पिकअप चालक को गिरफ्तार कर पिकअप व भैंसों को अपने कब्जे में लिया। रिहौड़ गांव में दो भैंस चोरी
विज्ञापन

नयागांव व रिहौड़ में चार भैंस चोरी हुई हैं। रिहौड़ गांव के रामेश्वर और नयागांव के करनैल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामेश्वर ने बताया कि 12 व 13 मई की रात करीब 11.30 बजे वह अपने भैंसों को बांधकर सोया था। देर रात करीब 1.30 बजे उठकर देखा तो दो भैंसे गायब मिलीं। करनैल सिंह ने पुलिस को बताया कि घर के बाड़े में 15 मई की रात भैंस बांधा था। 16 मई की सुबह उठकर देखा तो दो भैंस गायब थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें