अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी है। सोमवार को पुलिस ने 395 स्थानों पर रेड की। इस दौरान 59 एफआईआर दर्ज कर तस्करी के आरोप में 81 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 922 ग्राम हेरोइन, 4 किलोग्राम भुकी, 336 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 980 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। ऑपरेशन के दौरान 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 टीमों ने राज्य भर में 395 स्थानों पर रेड की। पुलिस ने 384 संदिग्ध लोगों की जांच भी की। साथ ही 24 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्र पर उपचार करवाने के लिए राजी किया गया।