फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में वायरस की चपेट में धान की फसल, कृषि विभाग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-पटियाला में 7 हजार व फतेहगढ़ साहिब में 2500 एकड़ में धान की फसल प्रभावित, किसानों को राहत देने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ की तबाही के बाद अब किसानों के लिए नया संकट पैदा हो गया है। कई जिलों में धान की फसल पर सदर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस (एसआरबीएसडीवी) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। खासकर पटियाला और फतेहगढ़ जिला इससे अधिक प्रभावित है। यही कारण है कि कृषि विभाग ने इसकी एक रिपोर्ट तैयार करके पंजाब सरकार को सौंप दी है। दोनों जिलों में विशेषज्ञों की टीम भी प्रभावित फसल पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

पटियाला में 7 हजार एकड़ और फतेहगढ़ साहिब में 2500 एकड़ फसल इस वायरस से प्रभावित हुई है, जिसे लेकर कृषि विभाग ने हाल ही में एक रिपोर्ट तैयार की थी। सरकार बाकी प्रभावित जिलों में भी नुकसान का आकलन कर रही है। पटियाला में कुछ एकड़ एरिया में धान की फसल हल्दी रोग से भी प्रभावित है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी पटियाला के प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बौना वायरस से फसलें प्रभावित हुई हैं और इसकी एक रिपोर्ट तैयार की है। धान की फसल पर बौनेपन की समस्या सबसे पहले पठानकोट में देखने को मिली। अब यह बीमारी पंजाब के कई जिलों में फैल चुकी हैं। इस वायरस को व्हाइट बैक प्लांट हापर (डब्ल्यूबीपीएच) नामक कीट फैलाता है। यह पौधों को बौना कर देता है, जिससे उनकी वृद्धि रुक जाती है और पैदावार बुरी तरह प्रभावित होती है। बाढ़ से पहले ही 1.99 लाख हेक्टेयर में धान की फसल प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें