सीनियर सिटीजन और क्लब के पुराने सदस्य व्यापारी गुरशरण अरोड़ा और सीनियर सिटीजन कमेटी के सदस्यों ने कहा कि क्लब की पुरानी परंपरा बदलनी होगी। यहां अब 70 साल का नहीं बल्कि 60 साल का व्यक्ति सीनियर सिटीजन कहलाया जाए। सीनियर सिटीजन के मनोरंजन के लिए विशेष प्रबंध और उनकी परेशानियां के हल के लिए उम्मीदवारों को काम करने होंगे।
महिला डॉक्टर अनु, निशु, स्माइली और निधि गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के मनोरंजन से जुड़े मुद्दे पर उम्मीदवार कम बात करते हैं लेकिन इस बार उन्हें हमारे लिए काम करना होगा। महिला सदस्यों की कई मांगें हैं, जिन पर कोई ध्यान नहीं देता।
वहीं क्लब के सदस्य पुलिस अधिकारी जगमोहन सिंह, पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह और डीसीपी संदीप शर्मा, व्यापारी शीतल विज, अभिषेक विज, कैंब्रिज के सुरिंदर अरोड़ा, सीटी ग्रुप के एमडी मनवीर सिंह, डिप्स के एमडी तरविंदर सिंह राजू, एडवोकेट मनदीप सचदेवा, जिला बार एसोसिएशन के जिला प्रधान आदित्य जैन, भाजपा नेता और पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, व्यापारी और आप लोकसभा देहात प्रभारी स्टीवन कलेर और शहर के कई बड़े व्यापारी मतदान करने पहुंचे।
डीसी ने सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
उधर, डिप्टी कमिश्नर, कम-सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जिमखाना क्लब विशेष सारंगल ने जालंधर जिमखाना क्लब के विभिन्न पदों के लिए मतदान के प्रबंधों पर संतुष्टि व्यक्त की और कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया गया। आठ बूथों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं बैडमिंटन हाल में मतगणना होगी।
जिमखाना में प्रोग्रेसिव और अचीवर्स ग्रुप के ये उम्मीदवार आमने-सामने
प्रोग्रेसिव ग्रुप के कुक्की बहल, अनु माटा, मेजर कोछड़, राजू विर्क, शालीन जोशी, मोहिंदर सिंह, विपिन झांझी, जगजीत कंबोज, राजीव बंसल, गुणदीप सोढ़ी, सुरिंदर सिंह। वहीं अचीवर्स के उम्मीदवार अमित कुकरेजा, तरुण सिक्का, सौरभ खुल्लर, सुमित शर्मा, मोनू पुरी, शालिनी कालडा, विन्नी शर्मा धवन, मुकेश कुमार, अतुल तलवाड, नितिन बहल, हरप्रीत सिंह गोल्डी, एमबी बाली और करण अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं।