फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 58 मतदान केंद्रों पर रेड कारपेट से होगा मतदाताओं का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव विभाग की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार 58 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का रेड कार्पेट से स्वागत होगा। उनके लिए खास व्यवस्था की जाएगी। इंतजार करने के लिए हॉल की भी व्यवस्था होगी। साथ ही मतदाताओं की मदद के लिए एनएसएस के वालंटियर्स भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर चुनाव आयोग का इस बार खास फोकस है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ में 614 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 58 को मॉडल पोलिंग बूथ की तरह से विकसित किया जाएगा। इन बूथों को विशेष रूप से सजाया जाएगा और मतदाताओं की सुविधा के विशेष इंतजाम उपलब्ध होंगे। मतदाताओं के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया जाएगा। मॉडल बूथ पर युवाओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाने की योजना है ताकि युवा वोटिंग के बाद सेल्फी लेकर अपने दोस्तों को शेयर कर सकें। सभी बूथों पर स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था होगी। अगर कोई महिला या बुजुर्ग लाइन में खड़ा नहीं होना चाहते तो वह वेटिंग हॉल में बैठ कर इंतजार कर सकते हैं। महिलाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों के रिझाने के लिए कुछ खिलौने रखने की भी तैयारी है। मतदाताओं के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा।

सिर्फ दिव्यांग-महिला और यूथ संभालेंगे कमान
इस बार पांच ऐसे मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी दिव्यांग होंगे। इसी तरह पांच बूथ महिलाओं द्वारा संचालित और पांच बूथ ऐसे बनाए जाएंगे, जिसे यूथ बूथ कहा जाएगा। यहां तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी 30 साल से कम उम्र के होंगे। जिन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत कम है। उन्हें खास मतदान केंद्रों के रूप में बदला जाएगा। इसमें पांच बूथ ऐसे होंगे, जो पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। पांच मतदान केंद्र पूरी तरह से दिव्यांग मतदानकर्मियों के जिम्मे होगा। यहां प्रिसाइडिंग ऑफिसर से लेकर पीएन, पी-टू और पी-थ्री मतदानकर्मी दिव्यांग होंगे। दिव्यांग मतदानकर्मियो को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह पहल की गई हैं, जिससे उनके अंदर भी आत्मविश्वास जाग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें