फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मतदाता सूचियों के संशोधन का काम शुरू

Tue, 02 Feb 2016 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा ने नगर निकाय चुनाव के मददेनजर नगर निगम पानीपत, 17 नगरपरिषदों और 29 नगरपालिकाओं की मतदाता सूचियां तैयार करने और पुनरीक्षण करने का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन


राजीव शर्मा ने बताया कि 17 नगरपरिषदों में चरखी दादरी, कैथल, हांसी, नारनौल, टोहाना, फतेहाबाद, सोहना, बहादुरगढ़, नरवाना, जींद, थानेसर, होडल, पलवल, रेवाड़ी, मंडी डबवाली, सिरसा और गोहाना शामिल हैं।

इसी प्रकार, 29 नगरपालिकाओं में नारायणगढ़, चीका, राजौंद, बरवाला, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, समालखा, भूना, रतिया, झज्जर, सफीदों, उचाना, तरावड़ी, निसिंग, घरौंडा, असंध, लाडवा, पेहोवा, शाहबाद, फिरोजपुर झिरका, नूंह, पुन्हाना, बावल, महम, कलानौर, कलांवाली, ऐलनाबाद, रानिया और गन्नौर शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन नगरपरिषदों व नगरपालिकाओं की फोटो युक्त वार्डवार तथा बूथवार मतदाता सूचियां 11 जनवरी 2016 को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा तैयार तथा प्रकाशित सूचियों के आधार पर पहली जनवरी 2016 को अर्हता तिथि मानकर तैयार या संशोधित की जाएंगी।

इन नगरपरिषदों व नगरपालिकाओं की मतदाता सूचियों को तैयार या संशोधित करने की प्रक्रिया पहली फरवरी 2016 से शुरू होगी और प्रारूप सूचियों का प्रकाशन 16 फरवरी 2016 को किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें