चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल रोडवेज के बाद सीटीयू ने किराया बढ़ा दिया है। शहर से दिल्ली जाने वाले वोल्वो यात्रियों को अब 55 रुपये अधिक किराया देना पड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल रोडवेज की वोल्वों बसों में देना पडे़गा। वहीं सीटीयू की नॉन एसी बसों में भी किराया 20 रुपये बढ़ा दिया गया है।
सेक्टर - 17 बस स्टैंड से हरियाणा परिवहन की 37 वोल्वो बसें दिल्ली के लिए चलती हैं। इसमें अभी तक किराया 520 रुपये था। अब यह बढ़ाकर 575 रुपये कर दिया गया है। वहीं, हरियाणा परिवहन के किराया बढ़ाने के बाद पंजाब और हिमाचल परिवहन ने वोल्वो बसों का किराया 50 रुपये बढ़ा दिया गया है। सेक्टर - 17 बस स्टैंड से 57 वोल्वों बसें दिल्ली जाती हैं। इसमें 37 हरियाणा, 10 -10 वोल्वो बसें पंजाब और हिमाचल परिवहन की दिल्ली केलिए चलाई जाती है।
वहीं सीटीयू की ओर से नॉन एसी बसों का किराया 220 रुपये लिया जाता था। इसे बढ़ाकर 240 रुपये कर दिया गया है। लांग रूट पर बढ़े किराए के बाद यात्रियाें को परेशानी हो रही है। सेक्टर -17 से दिल्ली का सफर करने वाले नीरज सिंह ने बताया कि हरियाणा वोल्वो में 55 रुपये किराया अधिक देना पड़ रहा है। यहां से सफर करने के दौरान पानी खत्म होने के बाद नहीं ंमिलता है।
रोजाना 1500 लोग वोल्वो से दिल्ली जाते हैं
चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रोजाना 1500 से अधिक लोग वोल्वो से सफर करते हैं। वहीं नॉन एसी बस से लॉंग रूट पर 5 हजार लोग सफर करते हैं।