फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक की स्टेज पर ट्राइसिटी के नौनिहालों का हुनर

Mon, 23 Dec 2013 10:52 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गिटार और दूसरे संगीत इंस्ट्रूमेंट्स पर छह साल की आलीशा, हना और ख्यात की प्रस्तुति को देखकर उनकी प्रतिभा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय गीत की धुन से लेकर फिल्मीं गीतों को इन होनहारों ने बखूबी पेश किया। रविवार को सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में रॉकस्टार एकेडमी की ओर से डांस एंड फैंसी ड्रेस कंपीटीशन हुआ।

यस आई एम रॉक स्टार ...थीम पर आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में 3 से 16 साल के ट्राइसिटी के 200 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

यह समारोह मोहाली स्थित द ब्रिटिश स्कूल और ब्रहमांड ग्रुप के सहयोग से आयोजित किया गया। एकेडमी डायरेक्टर समीर महाजन ने कहा कि ट्राइसिटी के बच्चों में काफी प्रतिभा है, उन्हें सिर्फ तराशने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस काम को उनकी एकेडमी कर रही है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों के रंग-बिरंगे परिधानों ने सभी मेहमानों का दिल जीत लिया। अभिभावक दोपहर बाद तक इवेंट में बच्चों के साथ पहुंचे।

टांग खोई लेकिन हौसला नहीं: शुभरीत कौर  
रॉकस्टार प्रतियोगिता में उस समय सभी कुर्सियों से उठकर तालियां बजाने लगे जब शुभरीत कौर ने अपनी प्रस्तुति दी। कौर ने बीमारी में एक टांग गवा दी थी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और अपने शौक डांस को जिंदा रखा।

डांस के सबसे बड़े इंडिया गोट टैलेंट प्रतियोगिता में कौर ने टॉप 20 में जगह बनाई थी। कौर ने कहा कि अगर जिंदगी में हिम्मत से काम लिया जाए तो विकलांगता कभी सपनों में बाधा नहीं बन सकती।

कौर की परफारमेंस को देखकर कई बच्चे उससे ऑटोग्राफ लेने तक पहुंच गए।

बेटी भी करेंगी कमाल: अनुरीत  
मां ने पंजाबी गीतों में अपना मुकाम बनाया है। अब बेटी सोलो डांस में खुद की पहान बनाना चाहती है। रविवार को विवेक हाई स्कूल में रॉक स्टार प्रतियोगिता में बत्तियां बुझाइयां ...गीत से लोकप्रियता हासिल करने वाली डॉली सिंह अपनी बेती अनुरीत के साथ टैलेंट हंट में पहुंची।
विज्ञापन


मोहाली स्थित ब्रिटिश स्कूल की छात्रा अनुरीत ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। डॉली ने बताया कि उनकी बेटी कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें