चंडीगढ़। कृष्णामूर्ति जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्वास फाउंडेशन ने पीजीआई को पांच ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन दान की। ये मशीनें पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम को सौंपी गईं। पीजीआई की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रमन की तरफ से इन मशीन की आवश्यकता के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद विश्वास फाउंडेशन के सदस्यों ने पीजीआई को यह सहायता प्रदान की।
प्रो. जगत राम ने विश्वास फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन हैंड सैनिटाइजर मशीनों के आने से इमर्जेंसी में आने वाले मरीजों और तमीरदारों को संक्रमण से बचाने का प्रयास ज्यादा संभव हो सकेगा। विश्वास फाउंडेशन ने कोरोना शुरूहोने के बाद पीजीआई समेत कई अस्पतालों की सहायता की है। साथ ही अस्पतालों में रक्त की कमी न हो इसलिए रक्तदान शिविर भी आयोजित किए हैं। फाउंडेशन की महासचिव नीलिमा विश्वास ने बताया कि पीजीआई की तरफ से 500 फेस शील्ड्स और सौ पीपीई किट्स की मांग की गई थी। पीजीआई की मांग पर यह भी भेंट की गई। इस मौके पर शक्ति विश्वास, सोमनाथ राणा, बिट्टू राणा और नुपुर राणा भी मौजूद रही।