चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 ने मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में ऑनलाइन भजन गायन प्रतियोगिता करवाई। छात्राओं ने भजन के माध्यम से दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं की जानकारी देकर श्रद्धांजलि दी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विशाखा और अक्षिता वर्मा को मिला। गरिमा व सिमरनजीत कौर दूसरे तथा इश्मीत कौर व रिदम तीसरे स्थान पर रही। वृंदा, रंजना यादव, नियति शर्मा, दिव्यांशी शर्मा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. निशा भार्गव ने प्रतिभागियों को महर्षि दयानंद सरस्वती के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने और उनके गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।