फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा का मोदी के नाम पर खेला ट्रंप कार्ड नाकाम'

Sat, 12 Apr 2014 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का मोदी के नाम पर खेल गया ट्रंप कार्ड नाकाम रहेगा। यह दावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बलौंगी में आयोजित चुनाव रैली को संबोधित करते हुए किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का अस्तित्व समाप्ति के कगार पर है, जिसका उदाहरण खुद मोदी ने दे दिया है।

अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता पूरे देश में भाजपा के नाम पर वोट न मांग कर मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

इससे यह बात स्पष्ट है कि लोग भाजपा को वोट डालना ही नहीं चाहते, जिसके चलते मोदी के नाम पर ट्रंप कार्ड खेला गया है जो नाकाम रहेगा।  

वीरभद्र बलौंगी में शुक्रवार की रात आयोजित चुनावी रैली में श्री आनंदपुर साहिब की प्रत्याशी अंबिका सोनी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल एवं अंबिका सोनी के सुपुत्र अनूप सोनी तथा हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्धू मौजूद रहे। उन्होंने कहा मोदी की देश में कोई लहर नहीं है।
विज्ञापन


झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। देश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की युवा सोच की जरूरत है। साठ वर्ष में कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में देश ने नई बुलंदिया हासिल की हैं। उन्होंने हलका निवासियों से अंबिका सोनी के लिए वोट मांगे।

रैली में पवन बंसल ने कहा कि क्षेत्र अकाली भाजपा सरकार की अनदेखी का शिकार हुआ है, विकास के नाम पर कुछ भी नहीं है।
इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं में कृष्णा मित्तू, जोगिदंर सिंह जोगी, कृष्ण कुमार, बीसी प्रेमी, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह जीती, इंदरजीत खोखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें