फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में टी20 मुकाबला नहीं खेलेंगे विराट : राहुल द्रविड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं होंगे। अगले दो मुकाबलों के लिए वह भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। यह बात भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने अभ्यास सत्र से पहले प्रेस वार्ता में कही। वह भारतीय खिलाड़ियों के साथ बुधवार का आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम मोहाली में आयोजित अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे थे। कोच ने कहा कि पहले टी20 में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग जोड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। मोहाली का मौसम दोनों टीमों के लिए चुनौती होगा। यहां शुरू से ही ओस पड़नी शुरू हो जाएगी। ऐसे में दोनों टीमों को सजग होकर खेलना होगा। द्रविड़ ने कहा कि अफगानिस्तान टीम के पास गेंदबाजी में बेहतर स्पिन अटैक है। हमें उनके खिलाफ बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।
विज्ञापन

बेहतर बल्लेबाज के तौर पर उभर रहे रिंकू सिंह
राहुल द्रविड़ ने युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह के बारे में कहा कि वह एक बेहतर बल्लेबाज के तौर पर उभर रहे हैं। उन्होंने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। आगामी टी20 विश्व कप के बारे में उन्हें टीम का हिस्सा होने पर द्रविड़ ने बताया कि आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेंगे। जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे वह टीम का हिस्सा जरूर होंगे। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के न खेलने के पीछे इन दिनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात पर कोच ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ईशान ने साउथ अफ्रीका में बोर्ड से कुछ दिनों के लिए आराम के लिए कहा था, वहीं श्रेयस पिछले कुछ समय से लगातार खेल रहे हैं। हम दूसरे खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें