फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सीरीज के नंबरों की ऑक्शन होगी इस दिन, जल्दी करवाएं रजिस्ट्रेशन

Sun, 07 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
RLA Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
RLA इस महीने CH01-BM सीरीज के वी.आई.पी. नंबरों की ऑक्शन करेगा। ऑनलाइन ऑक्शन के लिए 11 मई सुबह 10 बजे से 17 मई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जाएगी। जिसके बाद जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाई होगी वे 18 मई सुबह 10 बजे से 20 मई की शाम तक ऑनलाइन ऑक्शन में अपने पसंद के नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन
वेबसाइट https://parivahan.gov.in/fancy या फिर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की साइट www.chdtransport.gov.in में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस बार नहीं बिकेगा 0001 नंबर
इस महीने जो गाडिय़ों के फैंसी नंबरों की बोली लगेगी उसमें लोग सी.एच.-01 बी.एम. सीरीज के 0001 नंबर के लिए बोली नहीं लगा पाएंगे। क्योंकि यह पहली ऑक्शन है जिसमें प्रशासन ने 0001 नंबर को ऑक्शन के लिए रखा ही नहीं है। 

सूत्रों की माने तो इस नंबर को पहले ही प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के सीनियर अफसर ने रिजर्व करवा लिया है। बताया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी की गाड़ी के लिए यह नंबर ले रहे हैं। इसके चलते इस बार 0002 से लेकर 9999 तक के सी.एच.-01बी.एम. सीरीज के नंबरों को ही ऑक्शन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें