फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबर चाहिए तो ये खबर पढ़ लें

Wed, 26 Mar 2014 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से 12 और 13 अप्रैल को नई सीरीज सीएच-01-एएक्स के वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन


0001 से 0100 नंबरों की नीलामी 12 अप्रैल को होगी और 13 अप्रैल को 0101 से आगे के नंबरों की नीलामी होगी। नीलामी के दौरान लोगों को अपने साथ सेल लैटर की प्रति और रेजीडेंस प्रूफ की प्रति लानी होगी। रिजर्व प्राइस के लिए पैसे नगद ही जमा होंगे। इस बार ड्रॉफ्ट स्वीकार नहीं होगा।

इससे पहले आरएलए ने अक्तूबर में सीएच-01-एवी सीरीज और जनवरी में सीएच-01-एडब्लू सीरीज के वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी की थी और इसका अच्छा रिस्पांस भी मिला था।
विज्ञापन


इससे पहले की सीरीज के दौरान आई सेटिंग की खबरों को देखते हुए आरएलए ने वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी कराने का फैसला लिया था।

एक अप्रैल से लगेंगी एचएसआरपी  
आरएलए की ओर से 1 अप्रैल से सीएच-01-एएल सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस सीरीज के वाहन चालकों को नंबर प्लेट लगवाने के लिए निर्धारित समय दिया गया है। इसके बाद भी जो एचएसआरपी नहीं लगाते हैं ट्रैफिक पुलिस उनके वाहनों के चालान काटना शुरू करेगी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने उन सीरीज के वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं, जिन सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे वाहन चालकों को चालान का भुगतान कराने के लिए तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

अपने वाहन पर एचएसआरपी लगाने के लिए लोगों को अपने सेक्टर के अधीन आने वाले कार्यालय में जाना होगा। यह नंबर प्लेट सेक्टर-17 स्थित आरएलए के अलावा सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में लग रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें