फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में फिर दो गुटों में मारपीट

Sun, 14 Sep 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लगातार हो रही मारपीट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शुक्रवार की रात तलवारें लहराने की घटना के बाद सुरक्षा को सुनिश्चित करने के दावों की शनिवार रात फिर से पोल खुल गई।
विज्ञापन


केयू के गेट नंबर दो के नजदीक दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। केयू में गेस्ट हाउस के सामने हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को फिर से सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम अचानक दो गुट आपस में भिड़ गए। गेस्ट हाउस के सामने मारपीट के लंबे दौर के दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तमाशबीन बने नजर आए।
विज्ञापन


इसके बाद जब विवाद शांत हुआ तो पता चला कि मामला छेड़छाड़ का है। बाहरी युवकों ने उनकी रिश्तेदार से इत्तेला मिलने पर यूनिवर्सिटी में पहुंच कर दो युवकों की पिटाई की थी। बाद में मामले को पुलिस के सामने लाया गया, लेकिन बाद में दोनाें पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई।

एक दिन पूर्व ही हॉस्टल में लहराई थी तलवारें
शुक्रवार देर शाम दर्जनों लड़कों ने दो युवकों पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस दौरान लड़कों ने डंडों और तलवारों से हमला किया जबकि हवाई फायर करने की भी बात सामने आई।

इसके बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाने की बात कही थी, लेकिन  एक दिन बाद ही विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो पर हुई मारपीट की घटना ने केयू प्रशासन के दावों की पोल खोल दी।

समझौता हो गया, नहीं आई शिकायत
थर्ड पुलिस चौकी में जब इस बारे में पता किया गया, तो समझौता होने की बात सामने आई। फोन पर चौकी प्रभारी देवेंद्र ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता होने की सूचना है। उनके पास शिकायत आती, तो ही वे कार्रवाई करते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें