फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से चोर उड़ा ले गए ढाई क्विंटल की सेफ

Sun, 14 Sep 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-4 में पिछले चार दिन से बंद कोठी से चोरों ने करीब ढाई क्विंटल की सेफ उड़ा ले गए, जिसमें लाखों के जेवरात और कैश होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुबूत इकट्ठा किए।
विज्ञापन


सेक्टर-4 स्थित मकान नंबर 1347 में रहने वाले कारोबारी रोदू राम गोयल 11 सितंबर को बेटे से मुलाकात के लिए मुंबई गए हैं। बंद कोठी को चोरों ने निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस घटना का पड़ोसियों को भी पता नहीं लगा।

घटना का खुलासा रविवार शाम करीब 4.15 बजे उस वक्त हुआ जब पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला ने गेट खुला देखा। वह पड़ोसी के गेट पर ताला लगाने की सोच रही थी। इसी दौरान उनकी नजर दरवाजे की तरह गई जो पूरी तरह खुला हुआ था। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


महिला ने तुरंत इसकी सूचना पड़ोसियों और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पड़ोसियों के मुताबिक, इस मकान के पास के एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, ऐसे में पुलिस उसे भी खंगालेगी।

सेक्टर-21 में रहने वाले पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया कि चोरी गई सेफ का वजन दो से ढाई क्विंटल होगा। उन्होंने बताया कि रोदू राम गोयल को चोरी की जानकारी दे दी गई है।

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रहा है कि ढाई क्विंटल के सेफ में अगर, सोना, चांदी के आभूषण और कैश हुआ तो उसकी कीमत लाखों में हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें