पठानकोट में विनोद कुमार की प्रेस कांफ्रेंस
'आप' से बाहर किए गए हलका भोआ के उम्मीदवार विनोद कुमार ने एक बार फिर पार्टी पर आरोप लगाए और निकाले जाने का कारण बताया। विनोद कुमार ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि एक करोड़ रुपये नहीं देने पर मुझे पार्टी से निकाला गया है।
पटेल चौक स्थित निजी होटल में प्रेसवार्ता के दौरान विनोद कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने सिद्धांत भूल चुकी है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार को खत्म करने का उद्देश्य लेकर उतरने वाली पार्टी में भ्रष्ट नेता आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह नेता करोड़ों रुपये ऐंठकर उम्मीदवारों को टिकट देर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेता पहले स्पष्ट छवि का नाम लेकर उम्मीदवार उतारने की बात करते है और बाद में उम्मीदवारों से करोड़ों रुपये की मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीदवारी से हटाकर अमरजीत को भोआ विस क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है, जिसके पास करोड़ों का बंगला और करोड़ों रुपये हैं। अमरजीत बहुजन समाज पार्टी से 2 बार चुनाव लड़ चुके हैं और उसकी जमानत जब्त हो चुकी है।