फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: मसौल में टीकाकरण फीका, दूसरे गांवों में लोगों ने दिखाया उत्साह

Sun, 23 May 2021 06:41 PM IST
ajay kumar वेद शर्मा, नयागांव (पंजाब)

सार

मसौल गांव में घर-घर जागरुकता फैलाने के बाद भी टीकाकरण का उत्सव फीका रहा। वहीं आस-पास के अन्य गांवों में लोगों ने कोरोना टीका लगवाने में काफी उत्साह दिखाया। 
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन ने जिस गांव मसौल को गोद लिया था, उसमें ही अफसरों को अजीब हालात का सामना करना पड़ रहा है। गांव में टीके के प्रति लोगों में कोई उत्सुकता नहीं है। पुलिस व समाजसेवी संस्थाओं के समझाने के बावजूद लोग आगे नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग भी गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों को टीके का महत्व बताया। 

विज्ञापन


मिशन फतेह के तहत शुरू हुए कोरोना टीकाकरण की हकीकत का जायजा लेने अमर उजाला की टीम बढ़ी करोरा, काने का बाढ़ा, टांडी टांडा एवं मसौल में पहुंची। यहां नयागांव थाना प्रभारी की अगुवाई में टीकाकरण शिविर लगाए गए थे। शाम तक बढ़ी करोरा में 223,  टांडा में 177,  काने का बाड़ा में 145 एवं मसौल में मात्र 17 लोगों का टीकाकरण हुआ। 

मसौल वालों में टीके के प्रति भ्रांतियां
मसौल गांव में घर-घर जाकर थाना प्रभारी ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। यहां पता चला कि गांव में टीके को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। लोगों का मानना है कि यह टीकाकरण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसे लगवाया तो जा भी जा सकती है। इस कारण लोग टीकाकरण से परहेज कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना टीकाकरण के लिए डीसी गिरीश दियालन व अन्य अधिकारियों ने मसौल गांव को चुना था। साथ ही टीकाकरण पर आने वाला खर्च खुद उठाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम पूर्ण टीकाकरण करवाएंगे

ग्राम पंचायत बढ़ी करोरा के सरपंच केसर सिंह का कहना है कि उनकी ग्राम पंचायत में आज तीन गांव में 445 लोगों का टीकाकरण किया गया। हम हमारी ग्राम पंचायत का पूर्ण रूप से टीकाकरण करवाएंगे।

सरपंच व पुलिस का प्रयास लगाया रंग
गांव काने का बाढ़ा के पंच सुच्चा सिंह का कहना है कि पुलिस प्रशासन कई दिनों से टीकाकरण के लिए मेहनत कर रहे थे। आज लोगों ने टीकाकरण के लिए भारी संख्या में पहुंचकर उनकी मेहनत को सफल किया।

गांव में और टीकाकरण शिविर लगाए जाएं
टांडी निवासी गुरदेव सिंह का कहना है कि यह सरकार का सराहनीय कदम है। हम मांग करते हैं कि आगे भी इस प्रकार के टीकाकरण शिविर लगाए जाएं ताकि हम पूरे गांव का टीकाकरण करवा सकें।

सरकार लोगों को जागरूक करे
मसौल के पंच मलकीत सिंह का कहना है कि गांव के लोग भ्रांतियों के कारण टीकाकरण से डर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि पहले लोगों को समझा कर जागरूक किया जाए ताकि लोग अपने आप आकर टीकाकरण करवाएं।

टीके के प्रति कोई डर न रहे, इसलिए खुद आया: कंग
पूर्वमंत्री एवं कांग्रेस के खरड़ हलका इंचार्ज जगमोहन सिंह ने कहा कि मसौल पहाड़ी इलाका है और काफी समय से पिछड़ा हुआ है । इसके लिए हमारी सरकार द्वारा काफी प्रयास किए गए हैं। मैं आज यहां की जनता से अपील करने आया हूं कि वह सरकार का साथ दें और सभी टीकाकरण करवाएं ताकि पूरे देश में फैली हुई बीमारी पर काबू पाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें