फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में कोरोना का सैंपल लेने पहुंची टीम को देख ग्रामीण भागे, संगरूर में टीम पर पथराव

Wed, 26 Aug 2020 08:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
मेडिकल टीम को देख लोग घरों में कुंडी व ताले लगाकर भागे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए गांव भड़ोलीवाला के 31 लोगों का सैंपल लेने बुधवार को पहुंची मेडिकल टीम को देख ग्रामीण घरों में कुंडी व ताले लगाकर भाग गए। मेडिकल टीम सिर्फ पांच लोगों के टेस्ट कर पाई है। टीम के सदस्यों का आरोप है कि इस संबंध में थाना वैरोका में टेलीफोन कर मदद भी मांगी गई लेकिन पुलिस गांव नहीं पहुंची। यही नहीं मेडिकल टीम ने आने से एक दिन पहले गांव के सरपंच को सूचित किया था लेकिन सरपंच भी गांव से बाहर होने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव आने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती करेंगे। जहां तो पहले ही कोरोना पॉजिटिव दाखिल मरीजों का बुरा हाल है। उनकी किसी भी तरह से देखरेख नहीं की जा रही है। ऐसे हालात में वह मरने के लिए अस्पताल नहीं जाना चाहते।

गांव जंडवाला भीमेशाह स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया कि गौरव शर्मा के नेतृत्व में गुरमीत सिंह और परमजीत सिंह टीम सहित सैंपल लेने गांव भड़ोलीवाला पहुंचे थे, जहां सिर्फ पांच लोगों ने सैंपल दिए। बाकी ग्रामीण अपने घरों में कुंडी और ताले लगाकर भाग गए। उन्होंने कहा कि टेस्ट से पहले सरपंच को भी सूचित किया गया था लेकिन उन्होंने गांव से बाहर होने की बात कही। इसके अलावा स्टाफ ने वैरोका थाना पुलिस से सहयोग मांगा लेकिन पुलिस भी वहां नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोगों ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों का सरकारी अस्पतालों में बुरा हाल है। वहां उनकी किसी भी तरह से देखभाल नहीं की जाती है। इसलिए सैंपल देकर वह अपनी जान जोखिम में नहीं डालना चाहते हैं। दूसरी तरफ थाना वैरोका के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि थाना में गांव मुनशी चक्क ढाब खुशहाल से फोन आया था, जहां टीम भेज दी गई थी लेकिन गांव भड़ोली के लिए कोई फोन नहीं आया है।

संगरूर में कोरोना टेस्ट करने गई टीम पर पथराव
दिड़बा शहर की ढेहा बस्ती में कोरोना टेस्ट करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है। लोगों का कहना है कि वह बिल्कुल ठीक हैं फिर वह टेस्ट क्यों करवाएं। उन्होंने सरकारी प्रबंधों पर भी सवाल उठाए और मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के रोष का सामना करना पड़ा। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वह राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के मुताबिक यहां टेस्ट करने आए थे। लोगों ने उन्हें सहयोग नहीं दिया। वह लोगों को समझा रहे हैं कि यदि कोई पॉजिटिव हुआ तो उसे घर में ही एकांतवास किया जाएगा। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार गुरबंस सिंह और एसएमओ आरती पांडव ने स्थिति का जायजा लिया।

वीडियो देखें- हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें