ग्राम विकास कमेटी गांव खुडडाअलीशेर की बैठक की अध्यक्षता करते कमेटी के चेयरमैन चरणजीव सिंह, साथ म?
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। गांव खुडडाअलीशेर की गांव विकास कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह ने की।
ग्राम विकास कमेटी के सदस्य और गांव के पूर्व सरपंच हुकम चंद ने बताया कि गांव में 14 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे। इसमें सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज सिस्टम को सुधारने पर खर्च किया जाएगा।
बैठक में गांव के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के साथ सिविल डिस्पेंसरी बनाने की मांग हुई। गांव और इसके आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाए जाने पर भी फैसला लिया गया। श्मशानघाट में बाकी बचे काम को जल्द से जल्द पूरा करने का भी फैसला लिया गया। पानी के कनेक्शन और स्ट्रीट लाइट की रिपेयर की भी मांग बैठक में हुई।
बैठक में डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में लावारिस पशुओं और कुत्तों के आतंक पर काबू पाने पर भी चर्चा की गई।