फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिद्धू दंपति भाजपा में है और भाजपा में ही रहेंगे'

Mon, 18 Apr 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाबी बीजेपी प्रधान विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सिद्धू दंपति, नवजोत सिद्धू और सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू भाजपा में थे, भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। ये कहना है पंजाब भाजपा प्रधान विजय सांपला का। सांपला शनिवार को रोपड़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे। रोपड़ पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा में छिपी गुटबाजी भी उभर कर सामने आई। सांपला का भाजपा नेताओं ने दो अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ग्रुप के इंद्रसेन छतवाल, एडवोकेट रमित केहर, राजेशवर जैन, मुकेश महाजन, विजय पुरी आदि ने रेलवे स्टेशन के सामने विजय सांपला का स्वागत किया। वहीं कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल के बेटे अरविंद मित्तल, जिला भाजपा प्रधान योगेश सूद, दर्शन लाल जैन, पार्षद रचना लांबा, रमन जिंदल, प्रिंस आदि ने पुराने बस स्टैंड पर प्रदेश प्रधान का स्वागत किया।

सांपला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा में गुटबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर स्वागत होना कार्यकर्ताओं में उत्साह होने का सबूत है और भाजपा वर्कर पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर सिद्ध और नवजोत सिंह सिद्ध भाजपा में ही है ओर भाजपा में ही रहेगे। सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर व दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वह आज जो भी है वह गुरुओं के आशीर्वाद से ही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें