चंडीगढ़। विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर-16 में चंडीगढ़ और पंजाब की टीमों के बीच खेला गया मैच ड्रा रहा। इसके साथ ही पंजाब को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले। टूर्नामेंट का यह मुकाबला आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
चंडीगढ़ के आलराउंडर पारस अमरजीत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों का योगदान दिया। पारस ने विजय मर्चेंट ट्राफी में इस सीजन में पांच मैच खेले हैं और शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टॉप पोेजीशन पर चल रहे हैं। पारस ने 5 मैचाें में कुल 22 विकेट झटके जबकि 189 रन बनाए हैं। इन मैचाें में दो बार पांच विकेट और दो बार अर्धशतक भी जमाया। इसी के साथ पारस बीसीसीआई की ओर से विजय मर्चेंट ट्राफी के इस सीजन में चंडीगढ़ से सबसे अधिक विकेट लेने और रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।