फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विजय हजारे ट्रॉफी - बिना कप्तान शुभमन गिल के पंजाब ने सिक्किम को 10 विकेट से हरा बड़ी जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल शनिवार को जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में सिक्किम के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में नहीं खेले। पंजाब की और से गिल के खेलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। इसके बावजूद पंजाब की टीम ने सिक्कम को एक तरफा मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम पूरी तरह से पंजाब के गेंदबाजों के दबाव में रही। पूरी टीम 22.2 ओवर में मात्र 75 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से पलजोर ने सबसे अधिक 13 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में मात्र 34 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। मयंक मारकंडे ने 1.2ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट, सुखदीप बाजवा ने 5 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट, गुरनूर बराड़ ने 6 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
जवाब में पंजाब ने बिना विकेट खोए मात्र 6.2 ओवर में बिना विकेट खोए 81 रन बनाकर मैच को जीत लिया। प्रभसिमरन सिंह ने तेजी से खेलते हुए 26 गेंदों पर 53 रन बनाए। इस पारी में 5 छक्के, 4 चौके शामिल रहे। अन्य सलामी बल्लेबाज गुरनूर सिंह ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए। अर्शदीप सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें