फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी : चंडीगढ़ का जीत के साथ आगाज, मनन वोहरा ने लगाया शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीसीसीआई की ओर से पहली बार एलीट वर्ग में शामिल की गई चंडीगढ़ टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में चंडीगढ़ ने हरियाणा को 3 विकेट से हराया। यह मुकाबला रविवार को कोलकाता में खेला गया। चंडीगढ़ की जीत में कप्तान मनन वोहरा और अंकित कौशिक ने बल्ले से खास योगदान दिया। जहां मनन वोहरा ने शानदार 117 रन की पारी खेली, वहीं अंकित कौशिक 78 रन की पारी खेलकर चंडीगढ़ को जीत की राह तक ले गए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर चंडीगढ़ की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हरियाणा के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का नमुना पेश किया। हिमांशु राणा ने शानदार शतक जमाते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। राणा को गेंदबाज मनदीप सिंह ने आउट किया। दूसरे सलामी बल्लेबाज अरुण ने 7 चौके की मदद से 50 रन बनाए। उन्हें गेंदबाज जसकरण सिंह ने आउट किया। इनके बाद राहुल ने मोर्चा संभाला और उन्होंने 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। वह तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे, इसी दौरान जगजीत सिंह ने उन्हें पैवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद आए सुमित कुमार को भी जगजीत सिंह ने ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया। उन्होंने 23 के स्कोर पर सुमित को चलता किया। हरियाणा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 299 को स्कोर बनाया। चंडीगढ़ की ओर से जगजीत सिंह संधू ने तीन विकेट चटकाए जबकि गुरिन्द्र सिंह ने दो विकेट लिए। मनदीप सिंह, जसकरनदीप सिंह और गौरव गंभीर ने एक एक विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की खराब शुरुआत रही। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलान खान 2 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इसके बाद अनुभवी कप्तान मनन वोहरा ने शिवम भांवरी के साथ दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 88 रनों की साझेदारी की। पारी के 16वें ओवर में अपने अर्द्धशतक से दो रन दूर शिवम भांबरी (48) के स्कोर पर गेंदबाज सुमित कुमार का शिकार बने। इसके बाद उदय कौल (25) और बिपुल शर्मा (7) ने मनन वोहरा का साथ निभाते हुए स्कोर को 31वें ओवर तक चार विकेट के नुकसान पर 156 तक पहुंचाया। इसके बाद नए बल्लेबाज अंकित कौशिक ने मनन वोहरा का बेहतरीन साथ निभाते हुए 71 रनों की साझेदारी की। पारी के 41वें ओवर में मनन वोहरा 117 के निजी स्कोर पर गेंदबाज तेतिया के शिकार बने। मनन की शतकीय पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद गुरिंद्र सिंह (11) और जसकरनदीप सिंह (5) के जल्दी आउट होते ही मैच चंडीगढ़ के हाथ से फिसलता नजर आ रहा था, लेकिन आखिरी क्षणों में अंकित ने तीन छक्के जड़े और मैच को अंतिम ओवर तक पहुंचा दिया। चंडीगढ़ ने तीन गेंद शेष रहते हुए 49.3 ओवर में 7 विकेट पर 300 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अंकित कौशिक ने 78 रन की बेहतरीन मैच विजेता पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें