फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जांच अधिकारियों के मामले में विज ने गृह सचिव को भेजा रिमाइंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने भेजी थी दो रिपोर्ट, विज ने दिए थे जांच के आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जांच में देरी के मामले में 372 जांच अधिकारियों के मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गृह सचिव को रिमाइंडर भेजा है। डेढ़ माह पहले विज ने गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद को जांच सौंपी थी। अभी तक गृह सचिव की ओर से कोई रिपोर्ट मंत्री को नहीं भेजी गई है।
गौर हो कि पहले आई रिपोर्ट में मामलों को लटकाने में 372 जांच अधिकारियों के नाम सामने आए थे। जिन्हें विज ने निलंबित करने के आदेश दिए थे। वहीं, अब डीजीपी की ओर से जिलों से आई रिपोर्ट के आधार पर भेजी कंपाइल रिपोर्ट में 99 ही आईओ को मामले लटकाने के लिए दोषी माना है। 21 दिसंबर को विज ने दोनों रिपोर्टों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और कहा कि मामले की असलियत क्या है, यह सामने आना चाहिए। साथ ही कौन सरकार को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज विज ने पूरे मामले की जांच गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को सौंपी थी। विज ने प्रसाद को एक सप्ताह में पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा था। साथ ही, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को भी कहा था, लेकिन डेढ़ माह बीतने पर भी कोई रिपोर्ट नहीं आने पर रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें