फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एएसआई रिश्वत केस में विजिलेंस की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, दोबारा होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली की स्पेशल विजिलेंस कोर्ट ने रिश्वत के एक मामले में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर दी है। स्पेशल जज (पीसी एक्ट) प्रशांत वर्मा की अदालत ने मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही शिकायतकर्ता की ओर से पेश की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की आवाज के नमूनों की एफएसएल जांच कराने को कहा है। मामले में सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह पर रिश्वत मांगने और लेने के आरोप हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कुलविंदर कौर के ससुर जसपाल सिंह ने नवंबर 2021 में कुराली थाने में शिकायत दी थी। इसमें कुलविंदर कौर, उनके पति और बेटे गगनदीप सिंह पर सफेदे के पेड़ काटने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि मामले को रफा-दफा करने के लिए जांच अधिकारी एसआई जसपाल सिंह ने 8 जुलाई 2022 को थाने में 15 हजार रुपये मांगे और उसी दिन 5 हजार रुपये लिए।
कोर्ट ने उठाए जांच पर सवाल : स्पेशल जज प्रशांत वर्मा की अदालत ने कहा कि मामला बंद करने में जल्दबाजी की गई और जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को नजरअंदाज किया गया। अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज करते हुए दोबारा जांच और ऑडियो रिकॉर्डिंग की आवाज के नमूनों की एफएसएल जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें