फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पटवारी ने किसान से मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने 45 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 21 Sep 2022 05:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

किसान कई बार पटवारी से मुलाकात कर चुका था लेकिन पटवारी उनका काम नहीं कर रहा था। जिसकी एवज में करीब दस प्रतिशत की मोटी रिश्वत की डिमांड की गई। जिसकी शिकायत किसान ने विजिलेंस को दी। इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। ये शिकायकर्ता की ही दरखास्त थी।
विज्ञापन
आरोपी पटवारी संदीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस की टीम ने बुधवार को लघु सचिवालय से एक पटवारी संदीप को 45 हजार की रिश्वत समेत रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी पर किसान से जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की फाइल तैयार करने की एवज में पैसे मांगने का आरोप है। जिसकी शिकायत किसान ने एक दिन पहले स्टेट विजिलेंस को दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने जिला प्रशासन से बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा को लिया और पटवारी को रंगे हाथों दबोचा।

विज्ञापन


विजिलेंस ने ये कार्रवाई लघु सचिवालय में ही की। पटवारी संदीप सचिवालय के दूसरी मंजिल पर स्थित डीआरओ कार्यालय की एलए ब्रांच मे कार्यरत था। पटवारी की ज्वाइनिंग 2016 को पटवारी के पद पर यहीं हुई थी। तब से लेकर आरोपी पटवारी यहीं पर तैनात था। जिसे अब सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी की जा रही है।

विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि उनके पास मंगलवार को जिले के एक किसान की शिकायत आई थी। शिकायकर्ता ने बताया कि 2012 में उनकी जमीन एनएचआई ने अधिग्रहण कर ली थी। ये जमीन चार भाइयों की थी। उक्त मामले में सरकार से 4.48 लाख रुपये का मुआवजा मिलना था। जिसकी फाइल डीआरओ कार्यालय की एलए ब्रांच में पटवारी संदीप को तैयार करनी थी।  
विज्ञापन


किसान कई बार पटवारी से मुलाकात कर चुका था लेकिन पटवारी उनका काम नहीं कर रहा था। जिसकी एवज में करीब दस प्रतिशत की मोटी रिश्वत की डिमांड की गई। जिसकी शिकायत किसान ने विजिलेंस को दी। इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। ये शिकायकर्ता की ही दरखास्त थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें