फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वारः दादी स्नेहलता ने कहा-मैं मर भी जाऊं तो मेरी अर्थी को हाथ न लगाएं दुष्यंत और दिग्विजय

Tue, 22 Jan 2019 01:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौटाला परिवार की रार के बीच पहली बार दुष्यंत चौटाला की दादी स्नेहलता का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्नेहलता ने अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं मर भी जाऊं तो वे दोनों अर्थी को हाथ न लगाएं और न ही उन्हें देखने के लिए आएं। बता दें कि इससे पहले इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन


आहत स्नेहलता ने यहां तक कह दिया कि मैं मर भी जाऊं तो वे दोनों अर्थी को हाथ न लगाएं और न ही उन्हें देखने के लिए आएं। इस वीडियो को जजपा के चुनावी व्हाट्सएप ग्रुप में भी डाला गया। इनेलो नेता सत्येंद्र ढुल के अनुसार स्नेहलता मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं से यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया। 

इसमें स्नेहलता कह रही हैं कि पता नहीं दुष्यंत-दिग्विजय अपने आप को क्या समझ रहे हैं, लेकिन उन जैसा बच्चा किसी को नहीं हो। यदि हो जाता है तो घर का सत्यानाश हो जाएगा। हमारा तो उन्होंने कर दिया। साथ ही स्नेहलता बिना नाम लिए अपनी बहू के बारे में कहा कि वो ऐसी नहीं थी। 
विज्ञापन


स्नेहलता ने गोहाना रैली में हुई धक्कामुक्की पर भी कहा कि दुष्यंत और दिग्विजय अपने दादा को गिराना चाहते थे, ताकि वे रहे ही नहीं। यह वीडियो किसने बनाया और किसने वायरल किया इसका खुलासा नहीं हुआ है। अमर उजाला भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें