फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में तिरंगे का अपमान: जूते पहन डाइस पर चढ़े DEE, ध्वजारोहण के बाद सैल्यूट करना भी भूले

Fri, 18 Aug 2023 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

15 अगस्त को सीनियर डीईई (डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) सचिन गोयल को लुधियाना स्टेशन के इलेक्ट्रिक शेड में तिरंगा फहराने के लिए बुलाया गया था। ध्वजारोहण की रस्म अदा करते समय गोयल जूते पहनकर ही डाइस पर खड़े हो गए।
विज्ञापन
जूते पहनकर डाइस पर चढ़ा अधिकारी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो लुधियाना स्टेशन के नजदीक इलेक्ट्रिक शेड की बताई जा रही है। वीडियो में आजादी दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए एक रेल अधिकारी जूते पहनकर ही डाइस पर चढ़े हुए हैं। वहीं ध्वजारोहण के बाद इलेक्ट्रिक शेड के कर्मचारी तो तिरंगे को सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं, लेकिन रेल अधिकारी ने तिरंगे को सैल्यूट नहीं किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह को मोहाली कोर्ट ने करार किया भगोड़ा, नशा तस्करी मामले में है फरार

दरअसल 15 अगस्त को सीनियर डीईई (डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) सचिन गोयल को लुधियाना स्टेशन के इलेक्ट्रिक शेड में तिरंगा फहराने के लिए बुलाया गया था। ध्वजारोहण की रस्म अदा करते समय गोयल जूते पहनकर ही डाइस पर खड़े हो गए। ध्वजारोहण के बाद सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट किया, लेकिन डीईई तिरंगे को सैल्यूट करना भी भूल गए, जिसके बाद कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो वायरल होने के बाद फिरोजपुर मंडल के आला अधिकारियों ने घटना पर खेद जताया और लिखित शिकायत नहीं मिलने का बहाना बनाकर मामले को रफा दफा करने में जुट गए। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजय साहू ने दावा किया कि शिकायत मिलने पर घटना की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें