फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो 25 दिन बाद वायरल, जानें- पूरा मामला

Wed, 18 Nov 2020 02:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वीडियो में भिड़ते क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीते 23 अक्तूबर की रात गैंगस्टरों की गिरफ्तारी का श्रेय लेने के चक्कर में आपस में भिड़ने वाली क्राइम ब्रांच और सेक्टर-26 थाना पुलिस का एक वीडियो सामने आया है। 25 दिन बाद सामने आए इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि मारपीट के दौरान कार में बैठे एक शख्स ने पुलिसकर्मियों की आपस में भिड़ने के दौरान वीडियो बना ली थी। इसके बाद अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और सेक्टर-26 थाना पुलिस के बीच आपस में मारपीट के बाद आला अधिकारियों ने कड़ा रुख अख्तियार कर झगड़े में शामिल क्राइम ब्रांच ओआरपी रैंक के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह, एसआई नीरज कुमार, सिपाही संजय, सेक्टर-26 थाने में एसआई नवीन कुमार, सिपाही कविपाल और सिपाही सोमपाल को निलंबित कर विभागीय जांच खोल दी थी जबकि सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल और क्राइम ब्रांच इंचार्ज हरिंदर सिंह सेखों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था।

गौरतलब है कि बीते 23 अक्तूबर की रात सेक्टर-9 स्थित एसको बार से धमकी देकर फरार हुए गैंगस्टरों को क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने अपने-अपने इलाके में इनकी तलाश शुरू की थी। इस दौरान सेक्टर-26 थाने में तैनात एसआई नवीन कुमार की टीम ने रात सवा 11 बजे एक क्लब के बाहर से दो युवकों को हिरासत में लेने जा रही थी तभी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह टीम के साथ बोलेरो में वहां पहुंच गए और युवकों को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए बहस करने लगे। इसे लेकर दोनों ओर से तकरार तेज हो गई और युवकों को थाने ले जाने के दौरान क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों के बीच सरेआम हो रही मारपीट की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें