भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार वीडियो गेम तैयार किया है। ‘गेट, सेट और वोट’ टाइटल नाम से तैयार किए इस वीडियो गेम में हर उम्र के लोगों का ख्याल रखा गया है।
इस गेम के माध्यम से मतदाता को न केवल मतदान के प्रति जागरूक करना है बल्कि उसे लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी देना है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग के निदेशक धीरेंद्र ओझा ने बताया कि इस वीडियो गेम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सकेगा।
10 स्टेज हैं इस गेम में
इस वीडियो गेम में 10 स्टेज हैं। प्रत्येक स्तर
को पार करने पर विषय ज्ञान और ज्यादा विस्तार से पूछे जाएंगे। गेम के इन
स्तरों पर निर्वाचन आयोग की ओर से भारतीय लोकतंत्र, वोट के लिए
रजिस्ट्रेशन, नैतिक मतदान, निर्वाचन आयोग की ओर से मदद आदि विषय हैं। गेम
की खास बात ये है कि प्रत्येक स्तर पर पहेली ज्यादा चुनौतीपूर्ण होती
जाएगी।