मैन ऑफ द मैच हर्ष यादव ट्रॉफी के साथ।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स लैंड इलेवन की टीम ने सत्या स्कूल क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट का मुकाबला लांडरां के क्रिकेट मैदान पर खेला गया। इसमें ट्राइसिटी की क्रिकेट टीमें खेल रही हैं।
मैच में सत्या स्कूल क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 196 रन बनाए। मोहित ने 75 और विश्वजीत सिंह ने 33 रन की पारी ख्ेाली। गेंदबाजी में जसनूर खुराना ने 2 और शुभमनप्रीत सिंह ने 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स लैंड इलेवन की टीम ने 6 विकेट पर 197 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से हर्ष यादव ने 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। बल्लेबाजी में हर्ष यादव के 74 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।