चंडीगढ़। नववर्ष की पूर्व बेला पर पूर्व डिप्टी डीईओ- 1 के पद पर कार्यरत नीना कालिया को अच्छी खबर मिली है। वे नए साल पर जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार संभालेंगी। शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने वीरवार को अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नववर्ष पर नई जिम्मेदारियां सौंपी।
निर्देशों के अनुसार डिप्टी डायरेक्टर- एक अल्का मेहता के सेवानिवृत्त होने पर डिप्टी डायरेक्टर- दो अनिता शर्मा को इस पद की जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं डिप्टी डायरेक्टर- दो के पद पर डिप्टी डायरेक्टर- तीन अनिल बेदी, डिप्टी डायरेक्टर- तीन के पद पर डीईओ रविंदर कौर, डीईओ के पद पर डिप्टी डीईओ-1 नीना कालिया, डीईओ- एक के पद पर डीईओ-दो प्रभजोत कौर, डीईओ- दो के पद पर जीएमएसएसएस-16 की प्राचार्य व डीईओ-तीन बिंदु का तबादला किया गया है। जीएमएसएसएस-16 के प्राचार्य का कार्यभार डीईओ- 2 प्रभजोत कौर को सौंपा गया है।