फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गैंगरेप के 11 दिन बाद युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा सच

Tue, 28 Aug 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गैंगरेप पीड़ित युवती ने घटना के 11 दिन बाद फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में युवती ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजन सिविल अस्पताल में धरने पर बैठ गए। परिजन देर रात तक धरने पर बैठे हुए थे, लेकिन कोई उनसे बातचीत करने नहीं आया।
 
हरियाणा के भिवानी के सदर इलाके के एक गांव से 17 अगस्त को एक युवती को तीन युवकों ने घर से अगवा करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। बलात्कार के बाद आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। लेकिन मामले में 11 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इससे आहत होकर पीड़ित युवती ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पीड़िता ने लिखा है कि उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के बाद से उसका जीना मुहाल हो गया है। 

इससे आहत होकर वह अपनी जान दे रही है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस शिकायत ही नहीं ले रही है। 

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें