फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शातिर चोर गिरफ्तार, 16 साइकिलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर 16 साइकिलें बरामद की हैं। इनकी कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और साइकिल चुराकर बेच दिया करता था। आरोपी की पहचान बुड़ैल गांव के सागर सिंह उर्फ जॉन (21) के रूप में हुई है। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव सोनार की ताग का रहने वाला है। बीते 18 अगस्त को दर्ज एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जुलदान सिंह के मुताबिक शिकायतकर्ता सेक्टर-26 न्यू पुलिस लाइन निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत है। बीते 6 अगस्त को उनका बेटा सेक्टर-20 में ट्यूशन के लिए साइकिल पर निकला था। साइकिल को एक एससीओ के आगे खड़ा किया था। ट्यूशन से लौटा तो साइकिल गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ये सभी 16 साइकिलें चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों से चुराई थीं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें