फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जमानती बांड में फर्जीवाड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत के ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट चेतेश गुप्ता के आदेश पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने लुधियाना के राजेश पुरी (60) के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप के मुताबिक पुरी ने सारंगपुर थाना पुलिस की ओर से वर्ष 2021 में दर्ज एक एनडीपीएस मामले में श्योरिटी बांड भरने के लिए बीते 2 सितंबर को गलत आधार नंबर का इस्तेमाल किया था। वहीं आरोपी ने पहले भी इस तरह श्योरिटी बांड भरने के दौरान कई आधार नंबरों का गलत इस्तेमाल किया था। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी है। दरअसल, अदालत ने बीते 2 सितंबर को एक आरोपी को 75 हजार रुपये के श्योरिटी बांड पर छोड़ने के आदेश दिए थे। इसी दौरान आरोपी ने जमानत दिलवाने के लिए गलत आधार नंबर का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें