फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में बेटे से एक्सीडेंट होने का झांसा देकर शातिर ने पिता से ठगे 11.30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। कनाडा रहने वाले बेटे से जानलेवा सड़क हादसा होने का झांसा देकर मदद के नाम पर साइबर ठग ने एक व्यक्ति को 11 लाख 30 हजार रुपये की चपत लगा दी। इस मामले में गजिंदर सिंह ढिल्लों की शिकायत पर सेक्टर-17 स्थित साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आईपी एड्रेस से आरोपी को ट्रैस करने में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता गजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पत्नी के मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप काल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि कनाडा में रहने वाले उनके बेटे जयदीप सिंह ढिल्लों से सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। अब उनका बेटा जयदीप पुलिस की हिरासत में है। उसकी रिहाई के लिए तत्काल जुर्माने के तौर पर पैसा भरना पड़ेगा। इसी तरह अपने बातों में फंसाकर उम्मीद दिलाई कि वह उनके बेटे को छुड़ा लेगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी के बताए नंबर पर गूगल पे के माध्यम से 11 लाख 30 हजार रुपया ट्रांसफर कर दिया। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद शिकायतकर्ता की बेटी ने देखा कि उनका भाई ऑनलाइन है। इस पर उनसे मैसेज कर भाई से एक्सीडेंट के बारे में पूछा तो वह युवक हैरान हो गया। उसने बताया कि वह सो रहा था, उनके साथ किसी ने ठगी की है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें