पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 14 अगस्त को बलरामजी दास टंडन मेमोरियल व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एवं चांसलर वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। लॉ ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में पंजाब गवर्नर वीपी सिंह बदनौर भी भाग लेंगे। 13 अगस्त को पीयू की ओर से पूर्वाभ्यास कार्यक्रम होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
ये है रूट प्लान
वीवीआईपी इंट्री गेट नंबर- 1 से होगी। आर्ट ब्लॉक के सामने से लेकर यूबीएस व लॉ विभाग तक किसी वाहन की इंट्री नहीं होगी। यह मार्ग सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। 13 व 14 अगस्त को यह आदेश लागू होंगे। पीयू प्रशासन ने सभी से कहा है कि वाहन अपने पार्किंग में ही लगाएं।
पार्किंग नंबर- 1 वीवीआईपी होगी। लॉ विभाग के सामने वाली पार्किंग बंद रहेगी। पीयू प्रशासन ने सभी से कहा है कि 13 व 14 अगस्त को वाहन सड़क किनारे खड़े न करें। गेट नंबर दो से प्रवेश व निकास होगा रहेगा। गेट नंबर- तीन सुबह छह से रात दस बजे तक खुला रहेगा। जहां कार्यक्रम चल रहा होगा वहां केवल पीयू प्रशासन की ओर से जारी आई कार्ड वाले लोग ही जा सकेंगे।