फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उपराष्ट्रपति आज शहर में, यातायात रहेगा डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को शहर आ रहे हैं। वह यहां पीयू की एलुमनी मीट में शिरकत करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीएसपी, एसएचओ और इंस्पेक्टरों समेत तीन हजार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, आइटीबीपी, इंटेलिजेंस, सीआईडी विंग सहित चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारी तैनात होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान कई सड़कें यातायात के लिए बंद रहेंगी या डायवर्ट की जाएंगी। धनखड़ करीब ढाई बजे एयरपोर्ट पहुंचेगे। वहां से सीधे पीयू आएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान उक्त रास्तों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्ते अपनाएं। ऐसे में शनिवार को यदि आप भी अपने वाहन से शहर की सड़क पर निकलने वाले है तो दोपहर दो से पांच बजे तक आप कुछ सड़कों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें