पंजाब में गुरदासपुर से सांसद रहे दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का देहांत हो गया। एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई। उनकी मौत के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके दोनों बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्न सदमे में हैं।
विज्ञापन
गीतांजलि ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मांडवा में आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।