फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात को तरस रहा चंडीगढ़: बादल बन रहे लेकिन बरस नहीं रहे... 28 के बाद झमाझम की बन रही संभावना

Thu, 25 Jul 2024 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एक जून से लेकर बुधवार शाम 5:30 बजे तक शहर में कुल 185.3 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 48 फीसदी कम है। बारिश नहीं होने की वजह से शहर का तापमान भी बढ़ रहा है। जुलाई महीने के करीब चार हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन अब तक एक बार भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मानसून में भी नहीं हो रही बरसात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के महीने में चंडीगढ़ के लोग बारिश को तरस गए हैं। पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में बादल बन रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे। गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। हर तरफ यही चर्चा है कि न जाने बारिश कब होगी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन-चार दिन अच्छी बारिश की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


बुधवार की तरह ही वीरवार को भी शहर के कई हिस्सों में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। पिछले 48 घंटे में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है।

वहीं चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले तीन-चार दिन अच्छी बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि उसके बाद संभावना बन रही है। मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

क्यों नहीं हो रही बारिश

पहला कारणः मानसून पल्सेस में आता है। इस वजह से ही कभी कमजोर तो कभी मजबूत होता है। ऐसा तब होता है, जब हवाएं नियमित चलती रहें। हवाएं दो तरफ से आती हैं। एक बंगाल की खाड़ी और दूसरा अरेबियन सी। इस बार देखा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली हवाएं कमजोर हैं और आने वाले दिनों में उसमें ज्यादा बेहतरी की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। इसकी वजह से मानसून कमजोर बना हुआ है।

विज्ञापन


दूसरा कारणः इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय नहीं नजर आ रहे हैं। इस वजह से चंडीगढ़ में लगातार अच्छी बारिश फिलहाल नहीं हो रही है। जो बारिश हो रही है वह स्मॉल पैचेज में ही हो रही है। पिछले साल जुलाई में जो रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई थी, उसके पीछे कारण यही था कि हवाएं भी मजबूत थीं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी काफी ज्यादा सक्रिय था।

अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान

तारीख                 अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान
25 जुलाई                    35                    28
26 जुलाई                    36                    28
27 जुलाई                    33                    29
28 जुलाई                    35                    29
29 जुलाई                    36                    29

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें